
नशे के लिए चुराते थे वाहन और मोबाइल
शहर में वाहन चोरी और मोबाइल छीनने का गिरोह वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ हैं। पुलिस एक गिरोह पकड़ती है तो दूसरा तैयार हो जाता हैं। जवाहर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल लूटने की वारदात को खुलासा करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक और चार मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदात कबूली हैं। आरोपी इतने शातिर है कि वह दिन दहाड़े ही वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी (पूर्व) प्रहलाद कृष्णियां ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी और मोबाइल छीनने की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसीपी हवा सिंह, थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीपक उर्फ दीपू (२९) पुत्र जेठानंद और गौरव उर्फ गोलू वाधवानी (२३) पुत्र अशोक कुमार जवाहर नगर का रहने वाला हैं।
नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे चोरी और लूट
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्हें नशा करने की लत हैं। इसे पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी और मोबाइल छीनने का काम करता हैं। मोबाइल और वाहन चुराने के बाद वह उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर अपने नशे के शौक को पूरा करते थे। बदमाशों ने बाइक राजापार्क से चुराई थी। इसके अलावा वैशाली नगर और श्याम नगर में मोबाइल लूटने की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह बाइक और मोबाइल किन लोगों को बेचते थे। चोरी के माल को खरीदने वाले कौन लोग थे। पुलिस अब पूछताछ के बाद चोरी का सामान खरीदने वाले खरीददारों को भी पकड़ने का प्रयास करेगी।
Published on:
20 Feb 2022 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
