
Vaishakh Purnima 2021 Buddha Jayanti 2021 Kurma Jayanti Date
जयपुर. वैशाख महीने का अंतिम दिन भगवान विष्णु की पूजा के नाम रहेगा। इस दिन यानि वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर विष्णुजी के दो अवतारों का प्रकटोत्सव मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से विशेष रूप से शुभ फलदायी माना गया है। पूर्णिमा पर स्नान-दान और विष्णु पूजा से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के कूर्म (कच्छप ) अवतार और बुद्ध अवतार की भी पूजा की जाती है।
मान्यता है कि वैशाख शुक्लपक्ष पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध को विष्णुजी का नवां अवतार माना गया है। गौतम बुद्ध ने बाद में बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। वैशाख पूर्णिमा पर ही कूर्म जयंती भी मनाई जाती है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कूर्म यानी कछुए का रूप धारण कर के अपनी शक्ति से सृष्टि की रक्षा की थी। कूर्म यानि कच्छप अवतार भगवान विष्णु का दूसरा अवतार था।
इस बार वैशाख पूर्णिमा 26 मई, बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जयंती और कूर्म जयंती के साथ ही इस दिन आंशिक चंद्रग्रहण भी होगा। हालांकि इसका असर भारत में नहीं होगा। चंद्रग्रहण का खगोलीय और वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व भी है। आंशिक ग्रहण होने और भारत में प्रभावहीन होने के कारण पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ किए जा सकते हैं।
Published on:
25 May 2021 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
