23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे वासुदेव देवनानी

एकमात्र देवनानी ने ही किया नामांकन पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेता बने प्रस्तावक  

less than 1 minute read
Google source verification
आज सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे वासुदेव देवनानी

आज सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे वासुदेव देवनानी

सोलहवीं राजस्थान विधासभा के लिए निर्वाचित विधायक वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किए। कांग्रेस एवं अन्य दलों के विधायक भी देवनानी के प्रस्तावक बने हैं। देवनानी के अलावा अन्य किसी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया है। ऐसे में सर्वसम्मति से देवनानी का चुना जाना तय हो गया है। वे गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे।

प्रमुख सचिव शर्मा के समक्ष प्रस्तुत पांच नामांकन पत्रों में प्रथम नामांकन पत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्ताव को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अनुमोदन किया। दूसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्ताव को विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने अनुमोदन किया। तीसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्ताव को विधायक राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार चौथे नामांकन पत्र में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रस्ताव को विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अनुमोदन किया। पांचवे नामांकन में विधायक हनुमान बेनीवाल के प्रस्ताव को विधायक सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया।