4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी गर्मजोशी से गहलोत और पायलट से मिली राजे, दी जीत की बधाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
vasundhara raje and ashok gehlot

बड़ी गर्मजोशी से मिली गहलोत और पायलट से मिली राजे, दी जीत की बधाई

जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही प्रदेश में नई सरकार का कार्यकाल शुरू हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पायलट ने पहली बार उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और एच.डी. देवेगौडा के साथ ही यूपीए गठबंधन के तमाम राजनीतिक दलों के देशभर के दिग्गज नेता शामिल होने जयपुर पहुंचे। इससे पहले महागंठन के सभी नेता कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी मंच पर जगह दी गई। इस दौरान राजे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से बड़ी गर्मजोशी से मिली। राजे ने गहलोत और पायलट को कांग्रेस की जीत और सीएम-डिप्टी सीएम बनने की बधाईयां दी। कार्यक्रम में राजे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

सुबह से ही लगा लोगों का जमावड़ा
शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अलबर्ट हॉल पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं में इस समारोह के लिए खासा क्रेज देखने को मिला। समारोह के लिए कार्यकर्ता तड़के पांच बजे से ही जयपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संभालने में पुलिसकर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग