
वसुंधरा राजे सहित 50 विधायकों ने आईफोन और बैग कटारिया को सौंपा, कई दिखा रहे आंख
बजट पेश होने के बाद विधायकों को उपहार में मिले आईफोन पर हुई सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नेता प्रतिपक्ष और सचेतक के आदेश के बाद भी 20 से ज्यादा विधायकों ने अपना आईफोन और बैग नहीं लौटाया है। अब तक 50 के करीब विधायकों ने आईफोन और बैग नेता प्रतिपक्ष को सौंपे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उपहार में मिले आईफोन और बैग को लौटा दिया है। राजे खेमे के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी इन्हें विधानसभा लेकर आए। इस दौरान सिंघवी ने कहा कि पार्टी आदेश देगी तो पूर्व में मिले लैपटॉप और फ्लैट भी वापस सरकार को लौटा दिए जाएगा। सिंह ने यहां बैग और आईफोन नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के दफ्तर में उन्हें सुपुर्द किया। कटारिया के माध्यम से ही भाजपा विधायकों के फोन विधानसभा अध्यक्ष और सरकार तक पहुंचाएं जाएंगे। आपको बता दें कि पार्टी के स्तर पर तय हुआ था कि आईफोन और बैग वापस लौटाए जाएंगे। पहले दिन 32 विधायकों ने इन्हें लौटाया था। दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 18 विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष को आईफोन और बैग सौंपे।
आलाकमान तक जाएगी रिपोर्ट
आईफोन की रिपोर्ट आलाकमान तक भेजी जाएगी। अभी कुछ विधायकों ने फोन नहीं लौटाए हैं। इन सभी को नेता प्रतिपक्ष की ओर से फोन लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के जरिए फोन लौटाने की वजह यही है कि पार्टी तक सूची पहुंचाई जा सके कि किन—किन विधायकों ने फोन लौटाएं हैं और किसने नहीं। हालांकि एक—दो दिन में सभी के फोन लौटाने की संभावना है। लेकिन पार्टी पूरी तरह विधायकों पर नजर बनाए हुए है।
Published on:
25 Feb 2022 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
