6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसुंधरा राजे ने पश्चिमी राजस्थान के किसानों को मुआवजा देने की मांग की

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पश्चिमी राजस्थान में सूखे के कारण किसानों को हो रहे नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 23, 2021

वसुंधरा राजे ने पश्चिमी राजस्थान के किसानों को मुआवजा देने की मांग की

वसुंधरा राजे ने पश्चिमी राजस्थान के किसानों को मुआवजा देने की मांग की

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पश्चिमी राजस्थान में सूखे के कारण किसानों को हो रहे नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिमी राजस्थान सूखे की चपेट में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भी कुल बुवाई की केवल 10 से 15 प्रतिशत फसलें ही बची है और खेती को करीब 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की सप्लाई और बढ़ते तापमान ने भी किसानों की कमर तोड़ दी है, जिससे किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान में मानसून की बेरुखी के कारण किसान परेशान हैं। किसानों की कई हेक्टेयर में फसलें खराब हो गई हैं। जोधपुर में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मगर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सहायता इन किसानों को नहीं मिल पाई है। इस वजह से राजे ने सोशल मीडिया के जरिए किसानों के दर्द को बयां किया है।

प्रशासन से सहायता की उम्मीद

राजे ने लिखा कि इस प्राकृतिक बेरुखी ने प्रदेशभर के किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। अन्नदाता को अब प्रशासन से सहायता की उम्मीद है। राज्य सरकार को फसल खराबे की तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को ऊचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग