25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वसुंधरा राजे के मुंहबोले भाई का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट

Vasundhara Raje : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मुंहबोले भाई का निधन हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 21 Aug 2024, 3:36 PM IST

Jaipur News : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मुंहबोले भाई का निधन हो गया। रक्षाबंधन के दिन ही झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव निवासी बापूसिंह उर्फ श्याम सिंह का आकस्मिक निधन हुआ जिन्हें राजे दो दशकों से राखी बांधती आ रहीं थीं।

'राम और श्याम', राजे के मुंहबोले भाई

बता दें कि दोनों भाई श्याम सिंह और नाथूसिंह उर्फ राम, राजे के मुंहबोले भाई हैं। दोनों हर साल रक्षाबंधन पर जयपुर आकर राजे से राखी बंधवाते थे लेकिन इस रक्षाबंधन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 19 अगस्त को 90 साल की उम्र में श्याम सिंह का निधन हो गया। राजे ने ही दोनों भाइयों का नाम 'राम और श्याम' रखा था जो अकसर एक जैसे कपड़ों में नजर आते थे। जैसा कि आप इस तस्वीर में भी देख सकते हैं।

वसुंधरा राजे तकरीबन दो दशकों से बांधती आ रही थीं राखी

राम और श्याम दोनों भाई सोंधिया राजपूत समाज से आते थे। तकरीबन दो दशक से दोनों अपनी बहन वसुंधरा राजे से राखी बंधवाते थे। उन्होंने ट्वीट कर संदेश लिखा जो काफी भावनात्मक है। वसुंधरा ने लिखा कि 'राम और श्याम मेरे मुंहबोले भाई, मेरे झालावाड़ परिवार का एक अभिन्न अंग। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बापू सिंह, जिन्हें हम श्याम बुलाते थे, अचानक चल बसे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आज मन व्यथित है। बीते दो दशक में कोई रक्षाबंधन ऐसा नहीं गया, जब दोनों भाइयों को मैंने राखी नहीं बांधी। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। वह मेरी स्मृतियों में सदैव जिंदा रहेंगे। ॥ॐ शान्ति॥'

यह भी पढ़ें : Bharat Bandh को लेकर राजधानी जयपुर समेत कई जगहों पर दिखा असर, इन तस्वीरों में देखें अपने-अपने शहरों का हाल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग