
आज एससी-एससी वर्ग का भारत बंद है। ऐसे में राजस्थान के कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है।

राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया।


ऐसे में पुलिस बल की तैनाती शहर के मुख्य सरकारी भवनों के आसपास भी की गई।

उधर सिंधी कैंप बस अड्डा बंद होने की वजह से पैसेंजर परेशान दिखे।

भीलवाड़ा में रोडवेज बस सेवा आज सुबह 6 बजे से ही बंद है।

प्रदेशभर में भारत बंद के आह्वान के तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़ दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद दिखे।

भारत बंद के तहत बारां में जहां एक ओर बंद के लिए कई टोलियां घूम - घूमकर दुकानों को बंद करवा रही हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर भी रैली निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी दौरान कई एसटी - एससी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि कृषि उपज मंडी में व्यापार किया जा रहा है जिसे बंद करवाया जाए।


बंद को लेकर प्रशासन व पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है।

बता दें कि भारत बंद आज 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम के 4 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान आवश्यक सुविधाएं जैसे एम्बुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डेयरी और पेट्रोल पंप को बाहर रखा गया है।



पाली जिले में भी इसका असर देखने को मिला। एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने पाली के आंबेडकर मूर्ति से रैली निकाली।



अन्य कस्बों में भी कई रैलियां और बैठकें हुईं।