
टीम राजस्थान की नौ विकेट से शानदार जीत
जयपुर . टीम राजस्थान ने वीनू मांकड अंडर-19 वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हिमाचल प्रदेश पर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 185 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज वैभव शर्मा का नाबाद शतक रहा। वैभव ने 154 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली। हिमाचल प्रदेश के अन्य बल्लेबाज आकाश सिंह और रवि बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सके। आकाश सिंह तथा रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए।
जवाब में टीम राजस्थान ने 44 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम राजस्थान के सलामी बल्लेबाज दिव्य गजराज ने 82 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली। हेमंत जोशी 67 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने पांच चौके उड़ाए।
तमिलनाडु और ओडिशा भी विजयी
बुधवार को खेले गए अन्य मैचों में तमिलनाडु और ओडिशा ने अपने मुकाबले जीते। जयपुरिया स्कूल के मैदान खेले गए मैच में तमिलनाडु ने केरल को पांच विकेट और केएल सैनी स्टेडियम हुए मैच में ओडिशा ने गोवा को छह विकेट से पराजित किया।
Published on:
18 Oct 2018 12:49 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
