जयपुर।
मुहाना मंडी में सब्जी के भाव इन दिनों तेजी से गिर रहे हैं। सब्जियों की आवक बढ़ी है। आने वाले दिनों में जब राजस्थान से भी सब्जियां आना शुरू हो जाएंगी तो भाव और गिरने की उम्मीद है। फिलहाल अधिकांश सब्जियों की थोक आपूर्ति मंडी में राज्य के बाहर से हो रही है। मुहाना मंडी में पिछले 10 दिनों सबसे अधिक भाव भिंडी और लौकी के गिरे। इनके किसान अब संकट से जूझ रहे हैं क्योंकि इनकी लागत निकलना मुश्किल हो रहा है। पर हैरानी की बात यह है कि फुटकर में अब भी भाव थथावत बने हुए हैं।