2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माेदी सरकार पर जमकर बरसे तोगडि़या, कहा- पद्मावती के प्रदर्शन पर लगाए प्रतिबंध

प्रवीण भाई तोगडि़या ने माेदी सरकार से पद्मावती फिल्म पर प्रतिबंध लगाने तथा सेंसर बोर्ड से इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
pravinbhai togadia

जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडि़या गुरुवार को माेदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कश्मीर में जेलों में बंद करीब 2000 पत्थरबाजों को रिहा करने, गुजरात में बेरोजगारी बढऩेे, महंगी शिक्षा और किसानों की आत्महत्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू करने की मांग की।

जयपुर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तोगडि़या ने कहा कि सरकार यदि कश्मीर में जेलों में बंद लोगों को रिहा करने की तैयारी कर रही है तो गुजरात दंगों के आरोपी हिन्दुओं तथा गोरक्षकों को भी जेलों से रिहा किया जाना चाहिए। यदि गुजरात में सरकार विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है तो बताए कि वहां करीब 45 हजार लघु उद्योग इकाइयां बंद होने से बेरोजगार हुए करीब 15 -20 लाख लोगों के रोजगार ? की क्या योजना है।

शिक्षा को सस्ती करने के लिए क्या किया, कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की आत्महत्याएं रोकने के लिए क्या किया। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं किया। हिन्दुत्व की बात करें तो सरकार जवाब दें कि राममंदिर क्यों नही बना, क्यों नहीं इसके लिए संसद में कानून बनाया। कश्मीरी हिन्दुओं को वहां वापस क्यों नहीं बसाया गया। सरकार हिसाब दें कि उसने अब तक क्या किया है।

पद्मावती फिल्म को लेकर दी चेतावनी
तोगडि़या ने केन्द्र सरकार से इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने तथा सेंसर बोर्ड से इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग करते हुए कहा कि यह 100 करोड़ हिन्दुओं के सम्मान का प्रश्न है। भंसाली पैगम्बर पर फिल्म बनाकर कला की स्वतंत्रता दिखाए, क्या हिन्दुओं की मां बहनों को गाली देना ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केन्द्र व राज्य सरकारों ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध नहीं लगायाा तो कानून व्यवस्था बिगडऩे के लिए सरकारें जिम्मेदार होगी, यदि फिल्म प्रदर्शन की अनुमति दी तो फिल्महॉलों का हाल क्या होगा यह पूरा देश देखेगा।

अब पांचसूत्री अभियान
तोगडि़या नेबताया कि धर्मसंसद में अयोध्या में श्रीराममंदिर बनवाने के लिए संसद में कानून लाने, गोहत्याएं बंद कराने, नाथद्वारा और वैष्णोदेवी सहित सभी मंदिरों को सरकार के अधिग्रहण से मुक्त कराने तथा छुआछूत मुक्त भारत के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय किया गया है । विहिप शीघ्र ही गांव-गांव ढाणी-ढाणी में यह अभियान शुरू करेगी।

Story Loader