जयपुर

कभी जिस विक्की गौंडर पर सभी काे गर्व था वह कैसे बन गया कुख्यात गैंगस्टर

विक्की गाैंडर नेशनल लेवल का खिलाड़ी रह चुका था। उसने कई मेडल्स भी जीते थे। वह डिस्कस थ्रो का प्रतिभाशाली प्लेयर था।

2 min read
Jan 27, 2018

जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानर जिले में पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर और नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टर माइंड विक्की गौंडर को ढेर कर दिया है। गौंडर के अलावा उसके दो साथी प्रेमा लाहौरिया आैर सुखप्रीत बुढ्डा भी एनकाउंटर में मारे गए।

विक्की गौंडर एक अपराधी था लेकिन साेशल मीडिया में उनके काफी प्रशंसक थे। एक समय था जब विक्की गौंडर पर उसके गांववाले आैर परिजन गर्व करते थे। । लेकिन बाद में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा तो परिवार और गांव वालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

नेशनल लेवल का खिलाड़ी रह चुका था विक्की गौंडर
हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विकी गोंडर हाईवे डकैत के तौर पर जाना जाता था। वह पंजाब में मुक्तसर जिले के सरावां बोदला गांव का रहने वाला है। विक्की नेशनल लेवल का खिलाड़ी रह चुका था। उसने कई मेडल्स भी जीते थे। वह डिस्कस थ्रो का प्रतिभाशाली प्लेयर था।

मिडिल स्कूल में स्टेट लेवल पर मेडल जीतने के बाद उसने आगे की ट्रेनिंग और पढ़ाई के लिए जालंधर में स्पीड फंड एकेडमी ज्वाइन कर लिया। वह इतना अच्छा खिलाड़ी था कि उसके कोच भी उस पर गर्व करते थे।

एक दिन विक्की के कोच ने उसके माता-पिता को यह बात बताई थी कि वह छोटी बातों पर फाइट कर बैठता था। क्रोधी स्वभाव के विकी गोंडर ने बाद में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया और हाईवे पर डाके डालने लगा।

सुक्खा काहलवां मर्डर के बाद सुर्खियों में आया
2015 के जनवरी में फगवाड़ा में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के मर्डर के बाद विकी गाैंडर सुर्खियों में आ गया। 2015 के दिसंबर में तरनतारन पुलिस ने उसे सुक्खा मर्डर में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद विक्की को रोपड़ जेल में रखा गया था लेकिन वहां एक लड़ाई के बाद उसे नाभा जेल शिफ्ट कर दिया गया। 30 अप्रैल को गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी के मर्डर के बाद विकी ने नाभा जेल से फेसबुक पोस्ट लिखकर इस पर अपनी खुशी जाहिर की।

हत्या करने के बाद शव के पास करता था भांगड़ा!
उससे पहले विक्की ने अप्रैल में ही बठिंडा के एसएसपी स्वप्न शर्मा को नाभा जेल से फोन करके धमकाया था। रॉकी मर्डर के बाद उसने फेसबुक पर लिखा था कि एससएसपी की रॉकी से दोस्ती थी। 2016 में वह नाभा जेल से फरार हो गया था और अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर था।

नाभा जेल से विक्की गाैंडर के साथ पांच अन्य कैदी भी भागे थे। विक्की गौंडर पर पंजाब पुलिस की ओर से 10 लाख का आैर प्रेम पर 5 लाख रुपए का इनाम था। उसकी तलाश में हरियाणा, यूपी और पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ रखा था।

कहा जाता है कि विक्की गौंडर एक शार्प शूटर था। किसी की हत्या करने के बाद वह शव के पास भांगड़ा करता था। एनकाउंटर के बाद विक्की गाैंडर अब साेशल मीडिया में चर्चा का विषय है।

ये भी पढ़ें

नाभा जेल कांड में आईजी की भूमिका की जांच करने पंजाब रवाना हुए यूपी पुलिस एडीजी

Updated on:
27 Jan 2018 10:27 am
Published on:
27 Jan 2018 10:03 am
Also Read
View All

अगली खबर