विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत शुक्रवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न वार्डों से लोग यहां पहुंचे और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन किया। दोपहर तीन बजे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगी और लाभार्थियों से संवाद करेंगी।
ग्रेटर नगर गिनम महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे कार्यक्रम में आएंगी। यहां लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। लोग योजनाओं में पंजीयन भी करा सकेंगे। महापौर ने बताया कि सांगानेर जोन में इस योजना के तहत 8 श्वििर लगाए जा चुके हैं। इनमें दो हजार से अधिक लोगों को लाभ मिला है।
कलक्टर ने किया शिविर का दौरा
जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की ओर से हसनपुरा में दो शिविर आयोजित किए गए। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने उज्जवला योजना और दुर्घटना बीमा में 100-100 से अधिक पंजीयन कराने, 20-20 वीडियो मेरी कहानी मेरी जुबानी में अपलोड कराने, आधार पंजीयन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने यात्रा क्विज में भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोन उपायुक्त करतार सिंह और सरोज ढाका साथ रहे।