3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Symptoms of Vitamin D Deficiency: बच्चों को अंधा बना रही है विटामिन डी की कमी

Foods That Are High in Vitamin D in Deficiency: बच्चों में विटामिन डी-3 की कमी संभवत: प्रोग्रेसिव मायोपिया को बढ़ावा दे रहा है। शंकर आई हॉस्पिटल,बेंगलूरु के चिकित्सकों व शोधकर्ताओं ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन रिपोर्ट में इसकी आशंका जताई है। जनवरी और जुलाई 2022 के बीच में किए गए अध्ययन में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के ५१ बच्चों (31 लड़के और 20 लड़कियां) की जांच की गई और पाया गया कि ३८ बच्चों में सीरम विटामिन डी 3 का स्तर कम था। केवल 13 बच्चों में यह स्तर सामान्य था।

2 min read
Google source verification
vit_d.jpg

अध्ययन दल की डॉ. सौम्या आर. ने बताया कि मायोपिया स्कूल जाने वाले आयु वर्ग के बच्चों में दृष्टि हानि का एक सामान्य कारण है। ५.३ फीसदी बच्चे और ३५.६ फीसदी वयस्कों के इससे प्रभावित होने का अनुमान है। मायोपिया दृष्टि में कमी के सबसे सामान्य कारणों में से एक है, जो बचपन में प्रकट होना शुरू हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए, मायोपिया के विकास और प्रगति में परिवर्तनीय कारकों की पहचान करना अनिवार्य हो जाता है।
भारत के लोगों में विटामिन-डी की कमी आम हो चली है। इसके बढ़ते प्रचलन और शरीर की कई प्रणालियों पर इसके प्रभाव की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों में प्रोग्रेसिव मायोपिया के मामलों में हालिया उछाल के बीच एक संभावित संबंध खोजने का प्रयास किया गया।

दो प्रकार का होता है विटामिन डी
विटामिन डी के दो प्रकार का होता है। विटामिन डी2 और विटामिन डी3। विटामिन डी वसा घुलनशील होता है। यह इन दोनों से मिलकर बनता है। विटामिन डी2 और डी3 कई मायनों में एक दूसरे से अलग हैं और दोनों के स्रोत भी अलग हैं।

विटामिन डी3
विटामिन डी3 आपको पशुओं से मिलता है। अंडा, मछली, फिश ऑयल, दूध, दही, मक्खन और दूसरे सप्लीमेंट्स
विटामिन डी2
विटामिन डी2 शरीर को पौधों से मिलता है। मशरूम, ओट्स, बादाम, सोया मिल्क, संतरे का जूस,अनाज और धूप में उगने वाले खाद्य पदार्थों शामिल

Story Loader