4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर चौंका रहे मतदान के आंकड़े, जानें कितना रहा वोटिंग प्रतिशत?

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनावों में जहां वर्ष 2019 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में 65.54 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार 56.58 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 8.96 प्रतिशत मतदान कम होने से लग रहा है कि निर्वाचन विभाग की ओर से किए गए प्रयास भी सौ फीसदी सफल नहीं हुए।

2 min read
Google source verification
Jaipur Rural Lok Sabha seat Voting Percent BJP Congress Shocking Figures

Jaipur Rural Lok Sabha Seat : लोकसभा चुनावों में जहां वर्ष 2019 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में 65.54 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार 56.58 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 8.96 प्रतिशत मतदान कम होने से लग रहा है कि निर्वाचन विभाग की ओर से किए गए प्रयास भी सौ फीसदी सफल नहीं हुए। वहीं राजनीतिक दलों की रणनीति भी कारगर नहीं रही। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल प्रचार के दौरान मतदाताओं तक व्यापक पहुंच नहीं बना पाए। दलों का फोकस सोशल मीडिया आधारित प्रचार पर ही रहा। वहीं कार्यकर्ता भी पूरी तरह समर्पित नजर नहीं आए। इसका परिणाम रहा कि मतदान प्रतिशत में बड़ी गिरावट आ गई।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। हालांकि सुबह कई बूथों पर ईवीएम खराब हो गई। जिससे करीब आधा घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। आमेर के कंवरपुरा, विराटनगर, जमवारामगढ़ के डांगरवाड़ा सहित कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी की समस्या रही। वहीं जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 59 नांगल तेजसिंह में ईवीएम मशीन में 226 मत डाले जाने के बाद खराबी आ गई। इससे कुछ देर मतदान में व्यवधान आ गया। यहां नई मशीन लगाकर मतदान करवाया गया।

15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ बंद

जयपुर ग्रामीण में प्रदेश में सर्वाधिक पंद्रह उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह व कांग्रेस के युवा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा के बीच है। बसपा के हनुमान सहाय जग्रवाल और 5 प्रादेशिक पार्टियों के कैंडिडेट एवं 7 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को मतदान के बाद सभी का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है।

सबसे ज्यादा झोटवाड़ा व सबसे कम बानसूर में

जयपुर ग्रामीण लोकसभा में सर्वाधिक मतदान झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 59.59 फीसदी व सबसे कम बानसूर विधानसभा में 49.10 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें होम वोटिंग व कर्मचारी पोस्टल बैलेट मतदान शामिल नहीं हैं।

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

कोटपूतली : 53.10
विराटनगर : 53.93
बानसूर : 49.10
शाहपुरा : 57.99
आमेर : 59.20
झोटवाड़ा : 59.59
जमवारामगढ़ :57.32
फुलेरा : 59.24
कुल मतदान : 56.58

कुल मतदाता- 2184978
पुरुष मतदाता- 1145437
महिला मतदाता-1039533
थर्ड जेंडर मतदाता- 8

पिछले सालों का मतदान प्रतिशत..

वर्ष-मतदान प्रतिशत
2009- 47.61
2014- 59.47
2019- 65.54
2024- 56.58

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग