11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवंगत पिता की पेंशन राशि और पीएफ का भुगतान जल्द करवाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत

भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर में केन्द्र सरकार के कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त का सामाजिक सुरक्षा सहायक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम अब उसके आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Mar 27, 2023

दिवंगत पिता की पेंशन राशि और पीएफ का भुगतान जल्द करवाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत

दिवंगत पिता की पेंशन राशि और पीएफ का भुगतान जल्द करवाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत

भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर में केन्द्र सरकार के कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त का सामाजिक सुरक्षा सहायक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम अब उसके आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है।
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की चुरू इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके दिवंगत पिता के पेंशन, पीएफ और ईडीएलआई की राशि का भुगतान शीघ्र करवाने की एवज में विकास मीणा सामाजिक सुरक्षा सहायक, कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयपुर (केन्द्र सरकार) द्वारा आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

सत्यापन करवाने की बाद हुई कार्रवाई
एसीबी बीकानेर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी चुरू इकाई के उप अधीक्षक शब्बीर खान ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो वह सही पाया गया। इस पर एसीबी टीम ने जयपुर में आरोपी के कार्यालय के बाहर ट्रेप कार्रवाई करते हुए विकास मीणा सामाजिक सुरक्षा सहायक कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयपुर (केन्द्र सरकार) को परिवादी से 6 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम आरोपी के आवास की तलाशी ले रही है।
एसीबी के एडीजी ने की अपील
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर 1064 और व्हाट्सएप हैल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर सम्पर्क कर भष्ट्राचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। गौरतलब है कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के खिलाफ भी कार्यवाही करने को अधिकृत हैं।