
जयपुर। गर्मी के बीच जलदाय विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के आज पानी का शटडाउन लेने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक विभाग ने शटडाउन लिया है, जिससे दोपहर से घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाएगी। अचानक शटडाउन लेने लोग पानी का स्टोरेज भी नहीं कर पाए। हालांकि जलदाय विभाग के इंजीनियरों ने 400 एम. एम व्यास के स्कॉर वाल्व में लीकेज होने से यह शटडाउन लिया है।
बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना की 2300 एमएम व्यास की एम.एस. ट्रांसमिशन लाईन में 400 एमएम व्यास के स्कॉर वाल्व में लीकेज हो गया। इस वॉल्व व पाइप लाईन की मरम्मत के काम के लिए विभाग ने शटडाउन लिया। मरम्मत का काम सुबह 9 बजे से शुरू किया जा रहा है, जो रात 10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के सूरजपुरा पंपिंग स्टेशन से पंपिंग सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद रहेगी।
इन इलाकों में नहीं होगी पेयजल आपूर्ति
जयपुर शहर में मुख्यत प्रताप नगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाईन, ज्योति नगर शान्ति नगर, सिन्धी कॉलोनी, आदर्श नगर, जवाहर नगर, ट्रक स्टेण्ड, मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाडा, बी.के.आई. विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, गोपालवाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, खोनागोरियान, इन्दिरा गाँधी नगर, मुहाना मोड़, जामडोली, सुभाष नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। वहीं चारदीवारी क्षेत्र के मोदी खाना, घाट गेट, ब्रह्मपुरी, बास बदनपुरा, हिदा की मोरी, रामचंद्र चोकड़ी और गोविंद नगर क्षेत्र में शाम के समय की पेयजल सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। वहीं 7 जुन की सुबह की पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
इसलिए शटडाउन
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता आर.सी. मीना ने बताया कि अति आवश्यक परिस्थितियों को देखते हुए शटडाउन लिया है। इस दौरान ट्रांसमिशन लाईन के लीकेज की मरम्मत का काम किया जाएगा।
8 इंच की मेन लाइन टूटी
इधर गांधीनगर जलदाय विभाग कार्यलय के बाहर 8 इंच की मेन पेयजल लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र की सुबह की जलापूर्ति प्रभावित हुई। इस लाइन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
Published on:
06 Jun 2023 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
