21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंसी में गुणकारी है तरबूज

शिशु की हड्डियों का निर्माण करने के साथ ही रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है तरबूज

2 min read
Google source verification
प्रेग्नेंसी में गुणकारी है तरबूज

प्रेग्नेंसी में गुणकारी है तरबूज

प्रेग्नेंसी में नियमित फल खाने की सलाह दी जाती है ताकि मां और शिशु, दोनों को पूरे पोषक तत्त्व मिले। हालांकि हर फल गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं माना जाता है। लेकिन तरबूज ऐसा फल है जिसे आप पेटभर खा सकती हैं। इस फल में ९२ फीसदी पानी होता है। शरीर की गर्मी दूर करने के लिए भी यह बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। इतना ही नहीं, तरबूज विटामिन ए, सी, बी६, मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स है। इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। जानते हैं गर्भावस्था में नियमित इस फल को खाने से क्या फायदे मिलेंगे-

हार्ट बर्न से मिलेगा राहत
गर्भावस्था में महिलाओं को पाचन संबंधी कई समस्याएं जैसे एसिडिटी, हार्ट बर्न आदि रहती हैं। तरबूज की ठंडी तासीर इस तरह की समस्याओं से तुरंत राहत देगी। इसलिए जब भी आपको हार्ट बर्न की समस्या हो तो तुरंत ठंडा तरबूज खाएं। चाहें तो आप तरबूज की स्मूदी भी ले सकते हैं, इससे भी आराम मिलेगा।

सूजन होगी कम
कई महिलाओं को इस समय हाथ-पैरों में सूजन की समस्या रहती है। तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए यह वेन्स और मसल्स के ब्लॉकेज को कम कर सूजन को दूर करता है।

सुबह के समय थकान रहना
अपने दिन की शुरुआत स्मूदी से करें। इससे सुबह के समय चक्कर आना और थकान की समस्या नहीं रहेगी। स्मूदी में पुदीना भी मिलाएं। इससे ताजगी महसूस होगी और आप एक्टिव रहेंगी।

नहीं होगी पानी की कमी
गर्भावस्था में महिलाओं को अधिक मात्रा में पानी पीने के लिए कहा जाता है, ताकि डिहाइड्रेशन न हो। डिहाइड्रेशन की वजह से प्रीमैच्योर डिलीवरी की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए तरबूज अवश्य खाएं।

बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता
गर्मियों में नियमित तरबूज खाने से प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसमें लाइकोपेन नामक एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जिसकी वजह से तरबूज का रंग लाल होता है। लाइकोपेन इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा तरबूज को डाइट में शामिल करने से मसल्स क्रैम्प की समस्या से भी राहत मिलती है। मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द की तकलीफ कम होगी।

हड्डियों के निर्माण में मदद
तरबूज में कैल्शियम और पौटेशियम की मात्रा अधिक होती है। यह दोनों की मिनरल्स शिशु की हड्डियों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तरबूज में विटामिन ए होता है, जो बीटा कैरोटिन का काम करता है। यह आंखों को स्वस्थ रखता है। इसलिए गर्भावस्था में अपने आहार में तरबूज को शामिल करना न भूलें।

यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन
अधिकांश महिलाओं को गर्भावस्था में यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन (यूटीआइ) की समस्या हो जाती है। इस समय कई तरह की दवाइयां लेने से यह समस्या होना आम है। इसलिए ऐसे फलों को अपने आहार में शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी हों। इसके लिए तरबूज बेस्ट है। यह यूरिनरी ट्रेक में संक्रमण को कम करेगा।

अपच और हीट रेशेज में आराम
तरबूज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है। इसके अलावा गर्मी के कारण हीट रेशेज की समस्या हो गई है तो ऐसे में भी तरबूज खाना फायदेमंद है। तरबूज में हाइड्रेटिंग पावर और कुलिंग प्रोपर्टीज बहुत अधिक होती है। यह फल त्वचा के रुखेपन की समस्या को भी दूर करता है।