पाठ्यक्रम के लिए विषय का चयन दक्षिण एशिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों में चल रहे पाठ्यक्रमों के आधार पर किया गया है। इसमें छह विषय फिजिक्स, पर्यटन, बॉयो टेक्नोलॉजी, रिमोट सेंसिग, जूलॉजी व फाइन आट्र्स शमिल किए गए हैं। जानकारों का कहना है कि विश्वविद्यालय स्तर पर समरूप पाठ्यक्रम लागू होने से दक्षिण एशियाई देश शिक्षा, सांस्कृतिक व व्यावसायिक रूप से एक-दूसरे के और नजदीक आएंगे।