
Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दो दिन इन 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश
IMD Issues Orange Alert For 8 Districts Of Rajasthan : राजस्थान के मौसम में सोमवार से बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, मौसम केन्द्र ने दो दिन आठ जिलों में ऑरेेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सोमवार को प्रदेश में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना है। झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि की अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार 20 फरवरी को राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में रहेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
21 जगहों पर दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी
पश्विमी विक्षोभ से पहले प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 21 जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं, रात को 16 जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान डूंगरपुर में 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक बीकानेर में 16.1 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
18 Feb 2024 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
