15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: राजस्थान में बढ़ रहा सर्दी का असर, अगले 24 घंटे में होने वाला है ऐसा

Weather Alert Rajasthan: पहाड़ों पर बर्फबारी होने व पश्चिमी विक्षोभ का गुजर जाने के बाद राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ रहा है। उत्तरी हवा के कारण रात के समय ठंड़ बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है।
2 min read
Google source verification
rajasthan_weather_update.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर।
Weather Alert Rajasthan: पहाड़ों पर बर्फबारी होने व पश्चिमी विक्षोभ का गुजर जाने के बाद राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ रहा है। उत्तरी हवा के कारण रात के समय ठंड़ बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश में चार स्थानों पर रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे चला गया।

तेज सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा
Rajasthan में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ग्रामीण अंचल में तेज सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

जयपुर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
दिन चढ़ने के साथ तेज सर्दी का असर कम हुआ। कुछ इलाकों में नमी ज्यादा होने के कारण धूप का असर भी कम रहा। वहीं जयपुर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री था, वह बुधवार को बढ़कर 17.4 डिग्री पहुंच गया।

दो से चार डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मौसम साफ हो रहा है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट हो रही है। अगले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

श्रीगंगानगर जिले के लाधूवाला क्षेत्र में सीजन की पहली जबरदस्त धुंध छाई। इस धुंध से गेहूं व सरसों की फसल को भरपूर फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन 4 जिलों में होगी बारिश

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग