3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में रात में लुढ़का पारा, मौसम सर्द

दिन में गर्मी दिखा रही तीखे तेवर, बीती रात सीकर सबसे सर्द, पारा 14.5 डिग्री, पश्चिमी जिलों में दिन में झुलसाती गर्मी का असर

less than 1 minute read
Google source verification
RajasthanWeather Update : रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी

RajasthanWeather Update : रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी

जयपुर। मानसून की राजस्थान से विदाई के बाद अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। पारे में गिरावट के असर से रात में मौसम सर्द हो चला है। हालांकि दिन में अब भी पारा औसत तापमान से ज्यादा रहने पर गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। बीती रात सीकर में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। हवा में दिशा में संभावित बदलाव होने पर दिन के तापमान में भी आंशिक गिरावट हो सकती है।

सीकर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द

बीती रात सीकर जिले में सीजन की सबसे सर्द रात रही। फतेहपुर में रात का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा है। श्रीगंगानगर के संगरिया में 17.9, वनस्थली 18.9, अलवर 18.5, डबोक 18.6, सिरोही 18.2 और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जयपुर में बीती रात के तापमान में पारा एक डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन में अब भी पारा औसत से ज्यादा दर्ज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर में 39.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर 39.3, बीकानेर 39.1, श्रीगंगानगर 38, फलोदी और जालोर 38.2 और पिलानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे में रही और पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।