9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारे की उलटी चाल छुड़ाने लगी धूजणी, जयपुर में लगातार सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात

पिंकसिटी में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात, शेखावाटी अंचल में हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर, राजस्थान में बीती रात सीकर जिला सबसे सर्द
less than 1 minute read
Google source verification
UP weather update: आने वाले दिनों में ठंड करेगी परेशान, जान लीजिए अपने शहर का मौसम

UP weather update: आने वाले दिनों में ठंड करेगी परेशान, जान लीजिए अपने शहर का मौसम

जयपुर। राजस्थान में पारे की उलटी चाल और आसमान में छाए धूएं के गुबार ने सर्दी का असर तेज कर दिया है। शेखावाटी अंचल में हाड़कंपाने वाली सर्दी का अहसास लोगों को होने लगा है। हिमालय तराई इलाकों से होकर मैदानों तक पहुंच रही सर्द हवाओं ने अब ठिठुरन बढ़ा दी है और आगामी दिनों में पारे में और गिरावट होने पर सर्दी के तेवर और तीखे होने की आशंका मौसम विभाग ने जता दी है।


पिंकसिटी में सीजन की सबसे सर्द रात
हवा में नमी बढ़ने पर बदले मौसम से सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। राजधानी में बीती रात नवंबर माह में सीजन की सबसे सर्द रही और पारा एक डिग्री लुढ़क कर 13.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आसमान में छाए स्मॉग का असर सुबह राजधानी में भी नजर आया और स्मॉग के कारण सुबह दृश्यता में भी गिरावट देखी गई।


मैदानों में उतरी पहाड़ों की सर्दी
उत्तरी राज्यों से आ रही नर्म हवाओं ने मैदानों में अब डेरा जमा लिया है। बीती रात शेखावाटी अंचल में हाड़कंपाने वाली सर्दी का अहसास लोगों को हुआ। बीती रात 7.5 डिग्री तापमान के साथ सीकर जिला सबसे सर्द रहा। चूरू में बीती रात पारा 9.4 डिग्री रहा जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर 11.9, धौलपुर 12.9 करौली 10.5, जैसलमेर 12.6, श्रीगंगानगर 12.3, संगरिया 10.8, डबोक 11.4, पिलानी 10.2, भीलवाड़ा 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड हुआ।


रात में पारा और गिरने का अंदेशा
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शेखावाटी और हाड़ौती अंचल में रात के तापमान में और गिरावट होने और सर्दी का जोर बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में पारा सामान्य रहने की संभावना है लेकिन सर्द हवा के जोर से सर्दी का असर भी बढ़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग