8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : अगस्त के आखिरी 5 दिन नहीं बरसेंगे मेघा, पर इस माह है झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

Rajasthan Weather Latest Update : मौसम विभाग का अपडेट है कि अगस्त के इन पांच दिन अब बारिश नहीं होगी। राजस्थान में मानसून ने ब्रेक ले लिया है। पर सितम्बर माह में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा।

2 min read
Google source verification
weather_alert_3.jpg

Weather Update

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून रुस गया है। मानसून ब्रेक (Monsoon Break) पर है। अब अगस्त माह में बचे पांच दिन राजस्थान की जनता बारिश के लिए तरसेगी। न तेज हवाएं (Thunderstorm) चलेंगी और न कोई आकाशीय बिजली (Celestial Lightning) का ही मौसम अलर्ट है। वजह है कि मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो रहा है। राजस्थान में कोई नया वेदर सिस्टम भी एक्टिव नहीं हो रह है। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब राजस्थान में मौसम शुष्क हो गया है। ऐसी संभावना जरूर है कि स्थानीय स्तर पर बादल बनने से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर मौसम विभाग का अपडेट है कि अब सितम्बर में ही तेज बारिश की संभावना है। Weather Prediction है कि नए माह की शुरूआत राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी। यह सिस्टम करीब 7 सितम्बर तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उसके बाद मानसून एक्टिव होगा। और तब राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

पर मौसम रहेगा सुहावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं, जिससे वजह से अगले 5 दिन प्रदेश में सूखा रहे, लेकिन अधिकांश भागों में मौसम सुहावना रहेगा। सुबह-शाम हल्की तेज गति से ठंडी हवाएं चलेगी। जबकि दिन में तापमान कंट्रोल रहेगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के जिलों में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों जैसलमेर, फलोदी, गंगानगर, जालोर एरिया तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : घने काले बादल हुए गुम, मानसून पर लगा एक वीक का ब्रेक, मौसम अलर्ट-सितम्बर में इस डेट से होगी झमाझम बारिश

सामान्य से अब तक 19 फीसदी ज्यादा बारिश

राजस्थान में मानसून के इस सीजन में सामान्य से अब तक 19 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। 1 जून से 25 अगस्त तक राजस्थान में इस सीजन में 415.7 MM बारिश हो चुकी है। वैसे तो औसत बारिश 350 MM होती है।

यह भी पढ़ें - weather update e : राजस्थान में 26-31 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम, कब होगा मानसून एक्टिव जानें