
Weather Update
weather update : फरवरी के पहले पखवाड़े में कड़ाके की सर्दी की जद में आए प्रदेश के लोगों को अब राहत मिलने लगी है। दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संंभावना जताई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 19 फरवरी - 20 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के आस-पास एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थानमें कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में रहा। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2ण्5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें - Schools Holiday : शिक्षा निदेशक का बड़ा आदेश, राजस्थान में इस दिन सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
जयपुर में आज शुक्रवार को मौसम बेहद गरम है। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे जयपुर का आज 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan News : सूर्य नमस्कार करते मंत्री, अफसर व छात्र, देखें फोटो
Updated on:
16 Feb 2024 07:05 am
Published on:
16 Feb 2024 07:04 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
