5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather : मनाली से भी ठंडा माउंट आबू, जोधपुर में जमा पानी, राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव के उत्तर दिशा की ओर बढ़ने के साथ ही एक बार फिर धूजणी का दौर छूटा है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Jan 15, 2023

,

,

पहाड़ों पर बर्फबारी से चली ठंडी हवाएं राजस्थान में हड्डियां गलाने वाली ठंड ला रही है, कई जगह बर्फ जम गई है। कई इलाकों में 17 जनवरी तक शीत लहर चलेगी। जोबनेर, फतेहपुर, चूरू और माउंट आबू में पारा माइनस में चला गया है।

राजस्थान में भीषण सर्दी के बीच न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही। कई जगह बर्तनों में रखा पानी जम रहा है। वहीं, फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका है। बीकानेर के ग्रामीण इलाकों श्रीडूंगरगढ़, छतरगढ़, खाजूवाला, हेमेरा आदि में धोरों, खुले बर्तनों, वाहनों व पौधों पर बर्फ की हल्की परत जमी दिखाई दी।

कई इलाकों में ठंडी हवाएं रूह कंपा रही हैं, वहीं पारा लगातार गिर रहा है। फतेहपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टंकी से निकलने वाला पानी भी बर्फ बन गया। वहीं, माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तापमान -7 डिग्री दर्ज किया गया है। 28 साल पहले 1994 में पारा इतना नीचे लुढ़का था। माउंट आबू मनाली से भी ठंडा पाया गया। फतेहपुर में पारा —4.7 पर दर्ज हुआ, जो इस मौसम का सबसे कम है।

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Old Pension: तीन-चार दिन में मिलने लगेगा पुरानी पेंशन का पैसा, इस तारीख से पहले रिटायर होने वाले रखें ध्यान

15 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे
15 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान -7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 4.4, जोधपुर में 4.8, बीकानेर में 1.2, गंगानगर में 4.5, उदयपुर में 2.7, पिलानी में 1.6, जैसलमेर में 2.3, चित्तौड़गढ़ में 1.3, भीलवाड़ा में 0.6 और सीकर में 0.5 डिग्री तापमान रहा। सर्दी से अब 18 जनवरी को ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।