
Weather Forecast: नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है लेकिन सर्दी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है हालांकि सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में अलनीनो के प्रभाव से सर्दी का जोर कम रहने की आशंका है। विंड पैटर्न में भी बदलाव नहीं होने पर मौसम में गर्माहट बनी रही है। बीते 24 घंटे में भी प्रदेश में पारे में उतार चढ़ाव बना रहा है वहीं दिन में गर्मी पसीने छुड़ा रही है।
यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम में उतार-चढ़ाव, दिन-रात के पारे में 15 से 17 डिग्री का अंतर
जयपुर में दो डिग्री चढ़ा दिन में पारा
राजधानी में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में पारा दो डिग्री उछलकर 34 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। दिन में छितराए बादलों की आवाजाही के कारण धूप की तपिश से आंशिक राहत मिली। वहीं रात के तापमान में पारा सामान्य से अधिक रहने पर मौसम में हल्की गर्माहट भी महसूस हुई। शहर में न्यूनतम तापमान में पारा एक डिग्री लुढ़क कर 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शहर में सुबह शाम में गुलाबी सर्दी महसूस हो रही है लेकिन सूर्योदय के बाद दोपहर से लेकर शाम तक धूप की तपिश से लोग बेहाल हैं।
Published on:
01 Nov 2023 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
