Weather News- प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू का बीती रात पारा माइनस से बढकऱ शून्य पर आ गया है। संभावना है कि शुक्रवार से तापमान में और बढ़ोतरी होगी जिससे आमजन को सर्दी से राहत मिल सकेगी। माउंट आबू के बाद फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का पारा 2 डिग्री सेल्सिस रहा। वहीं चूरू 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां दिन में तेज धूप निकली जिससे दिन में सर्दी का असर कम हुआ लेकिन सुबह शाम ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात करौली, सिरोही, संगरिया, बारां, टोंक, धौलपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, डबोक, चित्तौडगढ़़,बूंदी, कोटा, सीकर, पिलानी, जयपुर, वनस्थली, भीलवाड़ा और अजमेर का पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इसमें करौली, बारां, चूरू और भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान 5.0 डिगी सेल्सियस से भी कम रहा है।
यह भी पढ़ें – विधानसभा घेराव की तैयारी में शिक्षक, उप प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी विभागीय भर्ती करने की मांग
आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने और तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। अगले सप्ताह तक प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे कुछ जगहों पर कोहरा छाने के साथ ही हल्की बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा सुबह और शाम में ठंड का असर तेज रहेगा। शुक्रवार को राजधानी जयपुर में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 25.2…… 7.3
भीलवाड़ा 25.8……. 4.8
वनस्थली …………. 7.0
अलवर 22.4……….. 13.5
जयपुर 26.1….. 8.4
पिलानी 27.0………. 6.8
सीकर 22.5……. 7.5
कोटा 25.2….. 9.8
बूंदी…………… 7.6
चित्तौडगढ़़ 27.2…… 5.4
डबोक 24.8……. 6.1
बाड़मेर 29.9….. 10.5
पाली …………. 8.8
जैसलमेर 27.6…… 7.8
जोधपुर 27.6……. 8.9
फलौदी 27.2…… 6.4
बीकानेर 26.8…….. 6.6
चूरू 27.0……. 3.0
श्रीगंगानगर 26.2.. 8.4
धौलपुर 24.5.. 9.1
टोंक 26.5….. 9.4
बारां 25.3……. 4.8
डूंगरपुर 28.0….. 12.5
संगरिया 24.6…… 5.4
जालौर 29.5….. 10.2
सिरोही 22.9…… 6.3
करौली 25.9……. 3.5