राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न भागों के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को राजधानी जयपुर के दिन के पारे में तकरीबन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ ऐसा ही हाल प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी देखने में आया। अजमेर, वनस्थली,कोटा,फलौदी, करौली के दिन में पारे में तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। वहीं बीती रात करौली, फतेहपुर, संगरिया, अंता, नागौर, चूरू, डबोक, चित्तौडगढ़़, कोटा, सीकर, पिलानी, वनस्थली और भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान10.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हालांकि रात के तापमान में भी कई जिलों में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा।13 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी हवा का दबाव बढऩे से सर्दी का असर तो बढ़ेगा ही। साथ ही तापमान में गिरावट आएगी, फिर तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 27.2……. 13.3
भीलवाड़ा 25.6….8.0
वनस्थली 26.4……. 9.1
अलवर 24.4…. 10.0
जयपुर 28.0…………. 11.8
पिलानी 26.8……… 8.6
सीकर 26.0……… 9.0
कोटा 27.0……… 9.9
बूंदी………………….10.
चित्तौडगढ़़ 27.3…………. 7.5
डबोक 26.2……………. 9.9
बाड़मेर 29.0…………. 13.4
जैसलमेर 26.4…….. 12.5
जोधपुर 28.8…… 14.3
फलौदी 28.2……….. 11.6
बीकानेर 27.8………… 12.5
चूरू 27.2….. 6.1
श्रीगंगानगर 26.8……..11.8
धौलपुर 26.8………. 11.9
नागौर 28.0………….9.2
टोंक 27.9…………… 13.1
अंता 26.3…………….. 7.6
डूंगरपुर 28.4…….. 13.9
संगरिया 25.3………….. 9.7
जालौर 29.5………. 11.8
सिरोही 29.3…………… 14.7
फतेहपुर 27.2…… 6.2
करौली 27.3……….