20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Update : आज से फिर सक्रिय हो रहा मानसून, अब मूसलाधार बारिश का दौर शुरू

IMD Weather Update : राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मानसून की सक्रियता के कारण अजमेर, कोटा, सीकर, उदयपुर सहित कई जिलों में अच्छी बरसात हुई।

2 min read
Google source verification
Weather Update 2 Monsoon System Active IMD Issued Torrential rainfall Alert From Today Thunder Update

IMD weather update : राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मानसून की सक्रियता के कारण अजमेर, कोटा, सीकर, उदयपुर सहित कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। नदी-नाले उफान पर हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसके काराण 25 जुलाई तक प्रदेश में झमाझम बारिश को दौर जारी रहेगा।

बारिश के कारण अजमेर में तेज बरसात से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। रेलवे स्टेशन, अलवर गेट थाने सहित बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। शाम 5.30 बजे तक 48.2 मिलीमीटर (पौने दो इंच) बरसात दर्ज की गई। वहीं कोटा में 45 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। कोटा बैराज के 2 गेट 4-4 फीट खोलकर 9930 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वहीं उदयपुर के जयसमंद में 50, वल्लभनगर में 20 मिमी बरसात हुई।


घग्घर नदी में बढ़ी पानी की मात्रा
हिमाचल प्रदेश में हो रही बरसात के बाद घग्घर नदी में पानी बढ़ रहा है। सूरतगढ़, श्रीगंगानगर में नदी का पानी जैतसर से आगे बढ़ गया है। घग्घर नदी में पानी की मात्रा 4800 क्यूसेक से बढकऱ 5000 क्यूसेक हो गई है। इसके चलते पुलों के नीचे प्रशासन की ओर से कैली हटाने का कार्य तेज कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता सहीराम यादव ने बताया कि घग्घर नदी में पानी की मात्रा दो सौ क्यूसेक और बढ़ा दिया गया है। यदि पीछे से पानी आएगा तो पानी की मात्रा बढ़ सकती है।

25 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून
मानसूनी बारिश का यह चरण 25 जुलाई तक जारी रहेगा। 19 से 25 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जमकर बारिश होगी। मौमस विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम बन रहे हैं, जिसके चलते मानसून की सक्रियता बनी हुई है।