4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें 15-16-17 फरवरी को राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction। एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदलने वाला है। जानें 15-16-17 फरवरी को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

2 min read
Google source verification
Weather Update Meteorological Department Prediction know How Rajasthan Weather on 15-16-17 February

Weather Update : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का नया Prediction आया है कि प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एंट्री करेगा। जिसका असर प्रदेश के अधिकांश भागों में रहेगा। जानें 15-16-17 फरवरी को राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा? तो मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान में 15-16-17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में 16 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिस वजह से इन इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया है। जहां पर तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले दिनों में मौसम मुख्यत: रहेगा शुष्क

मौसम केन्द्र जयपुर के अपडेट के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में आए आंकड़ों के अनुसार बुधवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट व रात के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। जयपुर सहित पांच शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पुराने ढर्रे पर आई नई आबकारी नीति, अब शराब ठेकेदारों की फिर बढ़ेगी मोनोपॉली

जयपुर का न्यूनतम तापमान आज 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में मौसम रात और सुबह ठंडा रहता है। तेज हवाएं मौसम को सर्द कर देती हैं। जयपुर में दोपहर 12 बजे तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का आज गुरुवार 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में ग्राम पंचायत के पुनर्गठन पर नया अपडेट, पंचायतीराज विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : पंचायतीराज विभाग का नया आदेश, निवर्तमान सरपंच हटे तो ये संभालेगा प्रशासक की जिम्मेदारी

Story Loader