5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : पंचायतीराज विभाग का नया आदेश, निवर्तमान सरपंच हटे तो ये संभालेगा प्रशासक की जिम्मेदारी

Rajasthan News : राजस्थान में पंचायतीराज विभाग का नया आदेश आया। ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए निवर्तमान सरपंचों को अगर हटाने की नौबत आई तो नए आदेश के अनुसार ये संभालेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2025, 10:16 AM IST

Rajasthan Panchayati Raj Department New Order if Sarpanch is removed then Deputy Sarpanch will take over responsibility of administrator

Rajasthan News : राजस्थान में पंचायतीराज विभाग का नया आदेश आया। ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए निवर्तमान सरपंचों को हटाने की नौबत आने पर निवर्तमान उप सरपंच को प्रशासक बनाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी करके यह स्पष्ट किया है कि किन्हीं कारणों से मौजूदा प्रशासक को पद से हटाने की आवश्यकता पड़े तो निवर्तमान उप सरपंच को प्रशासक बनाया जाएगा। राज्य की छह हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने पर इनमें प्रशासकों के रूप में निवर्तमान सरपंचों को ही लगा दिया गया है।

सरपंचों को ही नियुक्त किया प्रशासक

राजस्थान की 6759 ग्राम पंचायत का कार्यकाल जनवरी महीने में खत्म हो रहा था। इस पर राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया। राजस्थान सरकार ने मध्य प्रदेश मॉडल पर 6759 ग्राम पंचायतों में जनवरी में चुनाव कराने की जगह मौजूदा सरपंचों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया।

ग्राम पंचायत लेवल पर बनेगी प्रशासकीय कमेटी

साथ ही सरपंचों की सहायता के लिए हर ग्राम पंचायत लेवल पर एक प्रशासकीय कमेटी भी बनाने का निर्देश दिया गया। इसमें उप सरपंच और वार्ड पंच मेंबर होंगे। प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं के एक साथ चुनाव करवाने के लिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में ग्राम पंचायत के पुनर्गठन पर नया अपडेट, पंचायतीराज विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें :राजस्थान का एक ऐसा गांव जहां सिर्फ देवी-देवताओं का है वास, चौंक गए ना

यह भी पढ़ें :दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? प्रेमचंद बैरवा ने किया खुलासा, बोले- ये लेंगे फैसला