जयपुर

Weather Update : राजस्थान में 26-27 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 2 संभाग में 20-30 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान में 26-27 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के 2 संभाग में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं।

2 min read

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि एक पश्चिमी विक्षोभ 26-27 मार्च को एक्टिव रहेगा। जिसके आंशिक प्रभाव से जोधपुर व बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 KMPH की गति से चलने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26-28 मार्च को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है। जिससे प्रदेश का मौसम कुछ हद तक सुहावना होगा।

अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री ऊपर हो रहे दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

25 मार्च को हीटवेव चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 25 मार्च को बाड़मेर, जोधपुर, जालौर व आस-पास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है। यही नहीं कहीं-कहीं हीटवेव की भी संभावना है।

26-28 मार्च को तापमान में आएगी भारी गिरावट

26-27 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर व बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किमी चलने, आंशिक बादल छाए रहने व 26-28 मार्च को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

बीते 48 घंटे में न्यूनतम तापमान अंता- संगरिया में दर्ज

प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम निन्म्तम तापमान अंता (बारां) तथा संगरिया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Published on:
25 Mar 2025 02:22 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर