22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: फिर पलटा मौसम, दिन और रात के पारे में गिरावट

जयपुर. हर रोज मौसम के पलटने से कभी तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है तो कभी तापमान बढ़ जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update

फिर पलटा मौसम, दिन और रात के पारे में गिरावट

जयपुर. हर रोज मौसम के पलटने से कभी तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है तो कभी तापमान बढ़ जाता है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों में तापमान के अंदर विशेष परिवर्तन नहीं होने और 22 अप्रेल से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
3 शहरों में तापमान 40 पर
कोटा, चित्तौडगढ़़ और बांसवाड़ा का दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस से कुछ अधिक रहा। कोटा का दिन का पारा 40.4 डिग्री, चित्तौडगढ़़ 40.6 डिग्री और बांसवाड़ा का 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सबसे कम गर्मी सीकर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे गर्म दिन 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ चित्तौडगढ़़ में रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में मौसम में बदलाव होने से आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चल रही धूल भरी आंधी और बादल छाए रहने से तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का दिन का पारा भी 40.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। राजधानी जयपुर का दिन का पारा जो दो दिन पूर्व 40.0 डिग्री पंहुच गया था वह गुरुवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ रात के पारे में भी गिरावट हुई है। अजमेर का रात का पारा जो 28 डिग्री से अधिक हो गया था वह कम होकर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।