23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बदलेगा मौसम! दो-तीन दिन में प्रदेशभर में होने वाला है कुछ ऐसा

मौसम विभाग मानसून विड्रॉल की घोषणा में कर रहा है आनाकानी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 23 Sep 2017, 3:58 PM IST

jaipur

जयपुर। प्रदेश में रही बादलों की आवाजाही थमते ही अब फिर से गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने की उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है। हालांकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में एक चक्रवाती तंत्र सक्रिय जरूर हो रहा है लेकिन उससे भी बारिश होने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। ऐसे में अगले दो-तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से धूलभरी हवा प्रदेशवासियों को परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो-तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद विंड पैटर्न में बदलाव से फिर से बादलों की आवाजाही बनने पर छितराई बारिश होने की संभावना है।

बीते चौबीस घंटे में बादलों की आवाजाही रहने पर भी राजधानी में राहत की बौछारें गिरने का इंतजार बना रहा। वहीं दूसरी ओर आज सुबह शहर में छितराए बादलों की आवाजाही के साथ करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही उत्तरी हवा ने मौसम सुहाना कर दिया। सुबह के समय गर्मी के तेवर नर्म रहे, लेकिन सूर्योदय के बाद दिन चढ़ते ही पारे ने भी रफ्तार पकड़ ली और सुबह नौ बजे दिन का तापमान 28 डिग्री के पार पहुंच गया। बीती रात शहर के न्यूनतम तापमान में पारा करीब डेढ़ डिग्री गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जिस जगह रूका यज्ञ का घोड़ा उसी जगह महाराजा ने बनवाया माता का मंदिर, आज है जयपुर का प्रसिद्ध स्थान

बीसलपुर बांध में पानी की आवक रुकी
शहर की लाइफलाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक पर ब्रेक लग गए हैं। त्रिवेणी में पानी का बहाव 1.30 मीटर उंचाई पर बना रहा है, लेकिन बांध के कमांड एरिया में अब जलस्तर 313.92 आरएल मीटर पर ठहर चुका है। बीते कई दिनों से बांध क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा और बारिश भी नहीं हुई है, ऐसे में अब बांध के जलस्तर में आगामी दिनों में बढ़ोतरी होने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग