
Wednesday Horoscope : आज बुधवार का दिन कन्या राशि के लिए व्यापार विस्तार में अनुकूल रहेगा। मीन राशि वालों के दोस्तों की वजह से बिगड़े काम बनेंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका बुधवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है।
मेष : समाजिक दायरा बढ़ेगा। घर -परिवार और अपने व्यवसाय में तालमेल स्थापित करेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
वृषभ : आर्थिक मामलों में सावधानी रखे स्थितियों को समझे क्रोध में कार्य को न बिगाड़ें। अजनबी पर विश्वास करने से बचे दोस्तों की मदद करना पड़ेगी।
मिथुन : प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्बंध ख़राब न करें। वाणी पर संयम रखें। नम्र बने नकारात्मकता को हावी न होने दें। जुड़े दाम्पत्य जीवन सौहर्दपूर्ण बना रहेगा।
कर्क : वाहन सुख मिलने से आवागमन की परेशानी दूर होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आजीविका में वृद्धि होगी यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार होगा।
सिंह : व्यावसायिक समस्या का अंत होगा। जीवन में किसी अपनों की कमी लगेगी जीवनसाथी से सम्बंध में कटुता आ सकती है।
कन्या : सामाजिक एवं राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता बढ़ने से विरोधी सक्रिय होंगे। उधार दिया पैसा न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे।
तुला : हुनर को दिखाने का समय है, किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। घर परिवार में उचित सम्मान न मिलने से दुखी रहेंगे। संयम रखें।
वृश्चिक : कार्य स्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। गलती का पछतावा होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु : जिम्मेदारी से विमुख न हो चीजों को नज़रंदाज़ न करें। समय पर प्रतिक्रिया करें। संतों के मार्गदर्शन में कार्य पूरे होंगे। व्यापार में बदलाव का मन है।
मकर : कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनेगी संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। आजीविका के लिए यात्रा करना होगी।
कुम्भ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी किसी के प्रति आकर्षित होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है।
मीन : अपने उद्धेश्य को पूरा करेंगे अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। संभलकर कार्य करें। मकान दुकान पर खर्च होगा। दोस्तों की मदद मिलेगी।
Published on:
15 Mar 2023 09:38 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
