26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातम में बदली शादी की खुशियां, फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

क्षेत्र के गांव बघाना में गुरुवार रात शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब बारात चढ़त के समय की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने फायरिंग के आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

aniket soni

•

Updated: 13 Feb 2016, 10:30 AM IST

क्षेत्र के गांव बघाना में गुरुवार रात शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब बारात चढ़त के समय की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने फायरिंग के आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

थाना अधिकारी फूलचन्द मीणा ने बताया कि मृतक के चाचा सुरेश पुत्र प्रभुदयाल निवासी रंगाला थाना तावडू जिला नूह मेवात हरियाणा ने मामला दर्ज कराया है कि बघाना में गुरुवार को हरियाणा के जोरासी गांव से बारात आई थी। बारात में चढ़त के समय उसका भतीजा सत्यवीर उर्फ सतपाल बारात के साथ चल रहा था।

बारात में शामिल देवेन्द्र फायर करता चल रहा था। इसी दौरान देवेन्द्र के हथियार से चली गोली सत्यवीर के सीने में लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी त्रिलोकी नाथ शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया।

हथियार किसका है लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मृतक का शुक्रवार सुबह कोटकासिम सामुदायिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चार व तीन वर्ष के दो बेटे हैं।