
Rajasthan Politics: राजस्थान की 200 विधानसभाओं में विधायक की दौड़ से आखिर जनता को क्या होगा हासिल...!
Rajasthan Politics: बहरोड़ विधायक बलजीत यादव की ओर से राजस्थान की 200 विधानसभाओं में 14 सूत्री मांगों को लेकर समर्थकों के साथ दौड़ लगा रहे हैं। यादव ने रविवार को विराटनगर विधानसभा समेत नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर में भी अपने समर्थकों सहित दौड़ लगाई। विधायक इससे पूर्व कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर काले कपडे पहनकर दौड लगा चुके है।
रविवार को विधायक काले कपडे पहनकर पहले तो विराट नगर कस्बे की सडकों पर पहुंचे और उन्होने कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड से लेकर गणपति प्लाजा तक करीब 700 मीटर दौड लगाकर युवाओं का समर्थन मांगा। इसके बाद उन्होने रविवार देर शाम को नीमकाथाना तथा श्रीमाधोपुर में अपनी मांग को लेकर रामलीला मैदान सर्किल से खेतड़ी मोड़ तक दौड़ लगाई।
MLA Baljit Yadav ने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक से युवाओं के सपने चूर हो रहे हैं लेकिन सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सरकार पेपर लीक प्रकरण मामले के अब तक मुखिया को नहीं पकड़ पाई है। सरकार को मुखिया तक पहुंचकर युवाओं के साथ न्याय करना चाहिए। विधायक यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100% आरक्षण दिया जाए। गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को युवकों को 75% तक आरक्षण दिया जाए।
परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए तथा जिस लेवल की परीक्षा हो उसी लेवल का प्रश्नपत्र बनाया जाए। बड़े प्राइवेट स्कूलों तथा कोचिंग संस्थानों द्वारा की जा रही लूट से जनता को बचाया जाए तथा सरकार स्वयं कोचिंग सेंटर चलाएं और सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सरकारी स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाए। समुद्र का पानी नहर से राजस्थान में आए तथा यमुना व चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटा कर स्थानांतरण किए जाए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाए। किसानों की संपूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदे और किसानों के गरीब लोगों को मुक्त व पूरी बिजली उपलब्ध कराई जाए। किसानों की फसल को नष्ट कर रहे आवारा पशुओं पर सरकार द्वारा नियंत्रण किया जाए एवं नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान किया जाए। सेना में पूर्व की भांति केंद्र सरकार द्वारा स्थाई रूप से भर्ती की जाए। इस दौरान विराट नगर में वाइस चेयरमैन रामेश्वर यादव, डा.अभय यादव, पार्षद मुखराम गुर्जर, नित्यानन्द छत्रवाल, मनोज सैनी, पूरण घांगल, बिरदीचंद यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
10 Apr 2023 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
