
मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगने की घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे घटित हुई। उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं। सोमवार को उन्होंने खाटूश्याम बाबा के दर्शन किए। मंगलवार को उनका मुंबई वापस लौटने का कार्यक्रम था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे उन्हें गोली लगने की खबर मिली। यह जानकारी सुनीता के मैनेजर सौरभ प्रजापति ने दी।
सौरभ प्रजापति ने बताया कि गोविंदा की तबीयत अब ठीक है। सौरभ प्रजापति राजस्थान में गोविंदा और सुनीता दोनों का काम देखते हैं। गोविंदा को गोली लगने की घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है।
गोविंदा की पत्नी सुनिता ने अस्पताल में गोविंदा से मुलाकात कर कहा कि अभी उनकी हालत पहले काफी बेहतर है। शुक्रवार को उनको हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए हैं। मैं प्रशंसकों से कहना चाहूंगी कि वे घबराएं नहीं, वह ठीक हैं। जल्द ही डांस करने लगेंगे।
वहीं, गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी कर कहा कि मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।
Updated on:
02 Oct 2024 03:05 pm
Published on:
02 Oct 2024 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
