
Japanese couple was influenced by Indian culture
जोधपुर. विश्व जहां विभिन्न समस्याओं से त्रस्त और ग्रस्त है वहीं भारतीय जीवन शैली समूचे विश्व समुदाय को आकर्षित कर रही है। विश्व के अग्रणी और विकसित देश जापान के युगल ने विवाह के लिए भारत में जोधपुर शहर का चयन किया और विधिवत मुहूर्त के बाद अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवन साथी बने। हिन्दू रीति रिवाज से हुए विवाह समारोह में दूल्हे काजूकी ने दुल्हन केको के साथ फेरे लिए। घराती बने जोधपुर निवासी वीरेन्द्र मंजू भंडारी ने बारातियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारतीय वैदिक सनातन संस्कारों से प्रभावित होकर जापान में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े काजूकी और केको ने भारत में विवाह का मानस बनाया।
दिल्ली में झांसा देकर कोटा में रचा रहा था ब्याह
कोटा. कुन्हाड़ी क्षेत्र में हो रही शादी में तब हंगामा हो गया, जब दिल्ली से आई एक युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर उससे छह वर्ष तक बलात्कार करने का आरोप लगा डाला। दिल्ली से आई एक महिला के साथ आई प्रेमिका ने दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे के साथ के फोटो व वीडियो दिखाए। दूल्हे के खिलाफ दिल्ली में बलात्कार का मामला भी दर्ज होने की बात कही। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष कुन्हाड़ी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दूल्हे को शांतिभंग में गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस कोटा के लिए रवाना हो गई है।
यह है मामला
दुल्हन के परिजनों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के गांव कान्हापुर निवासी दीपक राजावत (२८) दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करने का दावा किया था। इसके अलावा दीपक ने अपने पास रोहिणी में ९० लाख का फ्लेट व कार होने की भी बात कही। रविवार को विवाह था। इसी दौरान दिल्ली से पहुंची युवती ने दूल्हे दीपक को प्रेमी बताते हुए शादी का झांसा देकर छह वर्ष से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया। युवती ने दीपक के साथ फोटो व वीडियो बताते हुए कहा कि वह पांच माह की गर्भवती है। जब उसे पता चला कि दीपक उससे छुपाकर शादी कर रहा है तो ५ फरवरी को दिल्ली में दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया दिया।
Published on:
11 Feb 2020 01:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
