2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने इस काम के लिए इंकार किया तो पति बन बैठा जल्लाद, पैट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया… रौंगटे खड़े करने वाला मंजर

सिर से लेकर पैरों तक सब कुछ जल गया।

2 min read
Google source verification
Police action

police demo pic

जयपुर
Jaipur News राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। एक महिला को उसके पति ने जिंदा जला दिया। वह सत्तर फीसदी से ज्यादा झुलस चुकी है और बेहद गंभीर हालत में पर्चा बयान दे सकी है। पुलिस का कहना है कि उसे बोलने और यहां तक कि हिलने डुलने में भी परेशानी हो रही है। मामला मुहाना थाना इलाके का है। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर दूसरे पति रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटियां है। कुछ साल पहले उसका पहला पति उसे छोड़कर चला गया था तो उसकी बुआ ने रमेश नाम के एक युवक से पीडिता की दूसरी शादी कराई थी। पीडिता ने पर्चा बयान में पुलिस को बताया कि वह रमेश के साथ रह रही थी। रमेश मुहाना इलाके में ही एक टाइल ठेकेदार के यहां काम करता था।

उसी टाइल ठेकेदार के यहां वह झाडू पौछा करती थी। कल दोपहर में रमेश ने पत्नी को कहा कि वह सेठ से जाकर पैसा ले आए, लेकिन पत्नी उस सयम खाना बना रही थी। उसने कहा कि अभी महीना भी पूरा नहीं हुआ है और वह खाना बना रही है। खाना बनाकर जा आएगी। इसी बात से रमेश को गुस्सा आ गया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा और उसके बाद वहां रखी पैट्रोल से भरी हुई पूरी की पूरी बोतल पत्नी पर उढेल दी और आग लगा दी।

सिर से लेकर पैरों तक सब कुछ जल गया। चीख पुकार के बीच नजदीक ही रहने वाले सेठ के बेटे ने आग काबू की, एंबुलेंस की मदद से पीडिता को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका पहला पति और बच्चे भी पहुंचे गए हैं। रमेश की तलाश की जा रही है। हालत बेहद गंभीर है।

Story Loader