18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Local Body Election 2019: City Governance का मुखिया कौन, फैसला आज

भरतपुर (Bharatpur) और बीकानेर (Bikaner) नगर निगम में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Pawan kumar

Nov 26, 2019

matdan

lok sabha election 2019: sadhu-sant matdata par BJP Congress ki nazar

जयपुर। प्रदेश के 49 नगरीय निकायों में शहरी सरकार (Local Self Goverment) का मुखिया (Mayor) कौन होगा इसका फैसला आज होगा। 49 निकायों में से 20 में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, तो 6 निकायों में भाजपा को। बाकी बचे 23 निकायों में से 3 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। 49 में से 20 नगरीय निकाय ऐसे हैं, जिनमें ना तो सत्ताधारी कांग्रेस को बहुमत मिला है और ना ही विपक्षी भाजपा को। अस्पष्ट जनादेश निकायों में निर्दलीयों के बूते सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। आज होने वाले निकाय प्रमुख के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने पार्षदों के अलावा निर्दलीयों की भी बाड़ेबंदी की है। करीब एक सप्ताह से बाड़ेबंदी में रहने वाले पार्षद आज अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान के लिए बाड़ों से बाहर निकलेंगे।

भरतपुर-बीकानेर में कड़ी टक्कर
नगरीय निकाय चुनाव 2019 के तहत प्रदेश के 3 नगर निगमों में चुनाव हुआ। इनमें से उदयपुर नगर निगम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि भरतपुर और बीकानेर में भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद जीते हैं, लेकिन भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में कांग्रेस भरतपुर और बीकानेर में निर्दलीयों के बूते अपने महापौर बनाने की कोशिश में हैं। भरतपुर में गहलोत सरकार के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है, तो बीकानेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला की साख का सवाल है।

ये है नगर निगमों का गणित

नगर निगम कुल वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य

उदयपुर 70 44 20 06
भरतपुर 65 22 18 25
बीकानेर 80 38 30 12


यहां निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
प्रदेश के रूपावास नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर बबीता खितौलिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। बबीता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। बाद में भाजपा ने बबीता को सिम्बल दे दिया। लेकिन जैसे ही बबीता को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया, वे कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसी तरह से समरीन को मकराना नगर परिषद की निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। निम्बाहेड़ा नगर पालिका में कांग्रेस के सुभाष निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

इन नगर निगम में बनेंगे महापौर

उदयपुर - भाजपा बहुमत
भरतपुर - अस्पष्ट जनादेश
बीकानेर - अस्पष्ट जनादेश


इन नगर परिषदों में बनेंगे सभापति

अलवर - अस्पष्ट जनादेश
भिवाड़ी - अस्पष्ट जनादेश
झुझुंनूं - कांग्रेस बहुमत
सीकर - कांग्रेस बहुमत
बाड़मेर -कांग्रेस बहुमत
बालोतरा - भाजपा बहुमत
सिरोही - कांग्रेस बहुमत
पाली -अस्पष्ट जनादेश
जालोर - अस्पष्ट जनादेश
जैसलमेर - अस्पष्ट जनादेश
चूरू - कांग्रेस बहुमत
श्रीगंगानगर - अस्पष्ट जनादेश
हनुमानगढ़- कांग्रेस बहुमत
ब्यावर - अस्पष्ट जनादेश
मकराना- कांग्रेस बहुमत
चित्तौड़गढ़ - कांग्रेस बहुमत
बांसवाड़ा - कांग्रेस बहुमत
टोंक - अस्पष्ट जनादेश


इन नगरपालिका में बनेंगे अध्यक्ष

थानागाजी - अस्पष्ट जनादेश
पिलानी - निर्दलीय
बिसाउ - कांग्रेस बहुमत
नीमकाथाना - कांग्रेस बहुमत
खाटू श्यामजी - भाजपा बहुमत
महुआ - निर्दलीय
फलौदी - कांग्रेस बहुमत
माउंटआबू - कांग्रेस बहुमत
शिवगंज - अस्पष्ट जनादेश
पिंडवाड़ा - भाजपा बहुमत
सुमेरपुर - भाजपा बहुमत
भीनमाल - अस्पष्ट जनादेश
राजगढ़ - अस्पष्ट जनादेश
सूरतगढ़ - अस्पष्ट जनादेश
पुष्कर - भाजपा बहुमत
नसीराबाद - अस्पष्ट जनादेश
डीडवाना - कांग्रेस बहुमत
रूपवास- निर्विरोध निर्वाचित
सांगोद - कांग्रेस बहुमत
कैथून - कांग्रेस बहुमत
मांगरोल - अस्पष्ट जनादेश
छबड़ा - अस्पष्ट जनादेश
कानोड़ -अस्पष्ट जनादेश
निम्बाहेड़ा- निर्विरोध निर्वाचित
रावतभाटा - कांग्रेस बहुमत
प्रतापपुर गढ़ी- अस्पष्ट जनादेश
नाथद्वारा - कांग्रेस बहुमत
आमेट - कांग्रेस बहुमत