scriptWhy are the prices of petrol and diesel not changing? | आखिर क्यों नहीं बदल रही है पेट्रोल-डीजल की कीमतें | Patrika News

आखिर क्यों नहीं बदल रही है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

locationजयपुरPublished: Dec 12, 2022 08:55:23 am

कच्चे तेल की कीमतें फिसलकर अब 80 डॉलर के आसपास आने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार 12 दिसंबर 2022 को भी स्थिर रही। कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर पहुंचने पर, जो पेट्रोल और डीजल के दाम थे, वहीं दाम अभी बने हुए है।

आखिर क्यों नहीं बदल रही है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
आखिर क्यों नहीं बदल रही है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतें फिसलकर अब 80 डॉलर के आसपास आने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार 12 दिसंबर 2022 को भी स्थिर रही। कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर पहुंचने पर, जो पेट्रोल और डीजल के दाम थे, वहीं दाम अभी बने हुए है। सरकारी तेल कंपनियां अपना घाटा पूरा करने में लगी हुई है, और आम आदमी पेट्रोल और डीजल की आग में झुलस रहा है। हालांकि तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.