
Mukesh Ambani, Son's Fiancee, Visit Andhra Temple, Donate ₹ 1.5 Crore: पहले राजस्थान में नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन और पूजन और फिर अब आंध्रप्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन और आर्शीवाद बाद। आखिर विश्व के धनी व्यक्तियों मंे शुमार किए जाने वाले मुकेश अंबानी के साथ ऐसा क्या हो गया है जो कि मंदिर मंदिर धर्म यात्रा पर निकल पड़ें हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस दर्शन पूजन में उनकी होने वाले बहू राधिका मचेंट भी बराबर सामने आ रही हैं और वह पूजा अर्चना कर रही है। (Mukesh Ambani was accompanied by his son Anant's fiancee Radhika Merchant and Reliance Retail Ltd Director Manoj Modi.) ईश्वर का दर्शन कर रही हैं। धनी व्यक्तियों का आचरण यूं भी आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी मंदिर मंदिर क्यों घूम रहे हैं वह हम आपको बताते हैं...
5 जी के लिए
सबसे पहली बात अंबानी परिवार श्रीनाथ जी का बड़ा भक्त है। कोई भी नया कार्य करने से पहले यहां परिवार जरूर आता है और उसके बाद वह कार्य किया जाता है। मुकेश अंबानी बहुत जल्द भारत में 5जी की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं जो कि पूरे देश के वीडियो प्लेटफार्म को बदलकर रख देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि यही वजह है कि वह नाथद्वारा अपने पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं।
मोढ बनिया से आता है अंबानी परिवार
यह भी आपको बता दें कि अंबानी परिवार मोढ बनिया से आता है। इसके आराध्य श्रीनाथ जी हैं। अंबानी ने यहां एक आश्रम का भी निर्माण कराया और उनकी मां कोकिलाबेन मंदिर की उपाध्यक्ष भी हैं। अंबानी के कार्यालय मंे भी श्रीनाथ जी प्रतिमा विराजमान है। यह माना जाता है कि जो भी यहां दर्शन पूजन करता है उसके सारे कष्ट का निवारण हो जाता है। श्रीनाथ जी भगवान कृष्ण के स्वरूप है और यहां भगवान को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
बेटे की शादी के लिए
दूसरी बात यह है कि कुछ ही दिनों में मुकेश अंबानी के दूसरे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की बाधा जीवन में नव दंपत्ति के ना आए इसलिए वह अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ मंदिर मंदिर आर्शीवाद लेने जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में वह शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर भी पहुंचे।
डेढ़ करोड़ रुपए का दान
मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की मंगेतर राधिक मर्चेट के साथ पूजा अर्चना करके ईश्वर का आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को डेढ़ करोड़ रुपए का दान भी दिया। गौरतलब है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम एक ट्रस्ट है। आंध्रप्रदेश के कई मंदिरों का प्रबंधन करता है। इसके साथ ही कई धर्मार्थ कार्य भी करता है।
Published on:
17 Sept 2022 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
