21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरी Rajasthan Budget 2023 भाषण के सीएम गहलोत को क्यों याद आए ओबामा और अडानी

बजट भाषण में गलती करने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पढ़ना शुरू किया तो फिर वह तीन घंटे 17 मिनट तक बोलते रहे। इस बजट को पढ़ते हुए अपने काफी लंबे भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न सिर्फ कई शेर पढ़े, बल्कि करीब डेढ दर्जन कुशल प्रशासकों, संतो और महापुरूषों के कथनों का उल्लेख करते हुए उनके भावार्थ को समझाते हुए उसे बजट में समाहित किया।

less than 1 minute read
Google source verification
gehlot.png

बजट भाषण में गलती करने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पढ़ना शुरू किया तो फिर वह तीन घंटे 17 मिनट तक बोलते रहे। इस बजट को पढ़ते हुए अपने काफी लंबे भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न सिर्फ कई शेर पढ़े, बल्कि करीब डेढ दर्जन कुशल प्रशासकों, संतो और महापुरूषों के कथनों का उल्लेख करते हुए उनके भावार्थ को समझाते हुए उसे बजट में समाहित किया।

अशोक गहलोत ने सबसे पहले चिरंजीवी योजना का जिक्र करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम लिया। इसके साथ ही वह अपने बजट भाषण में आर्थिक सुरक्षा की बात करते हुए अडानी का भी जिक्र किया। उसके बाद नेल्सन मंडेला, बच्चों की शिक्षा की बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद किया। इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, यूनाइटेड नेशन के कोफी अन्नान, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरोजनी नायडु का जिक्र किया।

भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन, दुग्ध उत्पादन के लिए वर्गिस कुरियन के अलावा रवीन्द्रनाथ टैगोर, प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर और संत तुलसीदास को भी उद्धत करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए शांति और सद्भावना स्थापित करने की सरकार की मंशा भी जताई।