15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त ने क्यों लूट ली दोस्त की विधवा पत्नी की इज्जत, पढ़िए पूरी खबर और रहिए सावधान

Ajmer Rape Scandal : अजमेर में दोस्त की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी को शादी का झांसा देकर देहशोषण करने व गहने हड़प लेने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior_rape.gif

Ajmer Rape Scandal


Ajmer Rape Scandal : अजमेर में दोस्त की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी को शादी का झांसा देकर देहशोषण करने व गहने हड़प लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसकी पहचान 6 साल पहले पति के जयपुर निवासी दोस्त से हुई। आरोपित पूर्व में उसके पड़ोस में जयपुर में किराए के मकान में रहता था। आरोपित ने उसके पति की मौत के बाद 2016 में मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद 2016 से 2021 तक उसके साथ लीव इन में रहते हुए पत्नी बनाकर रखा। आरोपित ने उसे अलग-अगल जगह किराए का मकान लेकर देहशोषण किया।

जेवर-नकदी लेकर फरार

पीड़िता ने बताया कि आरोपित लीव इन में रहने के दौरान उसके पास सोने के झुमके, नथ, मांदलिया, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चांदी के जेवरात और 5 लाख की नकदी लेकर 20 अगस्त 2020 को बिना कुछ बताए फरार हो गया। इसके बाद से आरोपित उसे को जान से मारने की धमकी दे रहा है।