14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने बनाया पत्नी का अश्लील वीडियो, करीबी रिश्तेदारों को भेजा, पहुंच गया बहुत लोगों के पास

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो अपने करीबी रिश्तेदारों को भी भेजा है। इससे उसे सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।

less than 1 minute read
Google source verification
obscene video of wife

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के चौमूं शहर के पुलिस थाने में एक महिला ने पति के खिलाफ अश्लील वीडियो सार्वजनिक किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके पति ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है।

सामने आया घरेलू विवाद

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो अपने करीबी रिश्तेदारों को भी भेजा है। इससे उसे सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। इसके चलते आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक किया है।

गौरतलब है कि ऐसा ही कुछ मामला जोधपुर शहर से सामने आया था। यहां एक महिला ने रिश्ते में ननद का मजाक में गंदा वीडियो बनाया और सार्वजनिक कर दिया। ननद के पति को पता लगा तो उसने पत्नी को अवगत कराया। थानाधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी रिश्ते में भाभी के खिलाफ पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने संबंधी एफआइआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- मजाक-मजाक में भाभी ने ननद का बनाया गंदा वीडियो, थाने तक पहुंचा मामला