24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या बदलेंगे भजनलाल सरकार के कई मंत्री? CM और राजे के दिल्ली दौरे के बाद चर्चा तेज; ये नए नाम आए सामने

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार का एक साल पूरा होने के साथ ही राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 23 Dec 2024, 9:28 PM IST

CM Bhajanlal And Vasundhara Raje

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार का एक साल पूरा होने के साथ ही राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। क्योंकि दिसंबर 2023 में सरकार के गठन के बाद ही भजनलाल के मंत्रिमंडल में राजे समर्थक विधायकों को मौका नहीं मिला था। कई सीनियर विधायक होने के बावजूद उनको को मंत्री पद नहीं दिया गया था। ऐसे में अब वसुन्धरा राजे की पिछले कई दिनों की सक्रियता से फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

इसके अलावा सोमवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और वसुन्धरा राजे दिल्ली प्रवास पर हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की मंगलवार को आलाकमान सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं की राजस्थान बीजेपी के संगठन, विभिन्न बोर्ड और सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चर्चा होगी।

राजे की PM से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

गौरतलब है कि हाल ही में जयपुर में भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद दिल्ली में राजे की पीएम मोदी से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में राजे समर्थक विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : Kotputli Borewell Accident: खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी चेतना, 150 फीट पर जाकर अटकी; अब इस तरह हो रहा रेस्क्यू

इन समर्थकों को मिल सकता है मौका

बता दें कि अगर राजस्थान में आगामी दिनों में मंत्रिमंडल फेरबदल होता है तो राजे के कई समर्थक विधायकों को मौका मिल सकता है। इनमें से जसवंत यादव, अरूण चौधरी, कालीचरण सर्राफ, बाबू सिंह राठौड़, पब्बाराम बिश्नोई, गुरविर सिंह बराड़, श्रीचंदकृपलानी, पुष्पेंद्र सिंह बाली, अर्जुन लाल जीनगर, जोगेश्वर गर्ग, अजय सिंह किलक, राजेन्द्र भाबूं, राजेन्द्र गुर्जर, अनिता भदेल को मौका मिल सकता है।

मंत्रिमंडल में फिलहाल 6 पद रिक्त

गौरतलब है कि भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में फिलहाल 6 पद रिक्त हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित कुल 24 पदों पर मंत्री काबिज हैं, जबकि कुल विधानसभा सदस्यों के अधिकतम 15 फीसदी सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता है। इस हिसाब से राजस्थान में 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आने वाले दिनों में 6 और नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ को बदलकर नए विधायकों को मौका दिया जा सकता है।

नब्ज टटोलने जयपुर आ सकते हैं नड्डा

इसके साथ ही खबर है कि 27 दिसंबर को जेपी नड्डा का जयपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे के बारे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह राजस्थान में पार्टी संगठन और मंत्रिमंडल फेरबदल की नब्ज टटोलने के लिए जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान जेपी नड्डा सभी विधायकों को फेरबदल का भी संदेश दे सकते हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : GST काउंसिल में राजस्थान के मुद्दों की नहीं हुई चर्चा, भड़क उठे टीकाराम जूली; पूछा- सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग