7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूफटॉप फार्मिंग और एग्रो टूरिज्म को देंगे बढ़ावा- डॉ. किरोड़ीलाल

कृषि और उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि किसान आय बढ़ोतरी के लिए समन्वित कृषि प्रणाली (आईएफएस) और रूफटॉप फार्मिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, कृषि पर्यटन विकास की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 2 Feb 2024, 5:53 PM IST

रूफटॉप फार्मिंग और एग्रो टूरिज्म को देंगे बढ़ावा- डॉ. किरोड़ीलाल

रूफटॉप फार्मिंग और एग्रो टूरिज्म को देंगे बढ़ावा- डॉ. किरोड़ीलाल

कृषि और उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि किसान आय बढ़ोतरी के लिए समन्वित कृषि प्रणाली (आईएफएस) और रूफटॉप फार्मिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, कृषि पर्यटन विकास की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी।

मीणा ने यह बात राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा में शुक्रवार को फसल शोध प्रक्षेत्र का अवलोकन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शहरी लोग सुकून की तलाश में गांवों और किसानों के खेतों का रुख कर रहे है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार राज्य में कृषि पर्यटन की संभावनाओं पर काम करेगी। इससे किसानों की आय बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने संस्थान में गेहूं, जौ, सब्जी, चना आदि फसलों पर चल रहे अनुसंधान कार्यो को देखा। साथ ही, संबंधित कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी भी प्राप्त की। शोध प्रक्षेत्र भ्रमण के बाद रूफटॉप फार्मिंग मॉडल का भी कृषि-उद्यानिकी मंत्री ने अवलोकन किया। इस मॉडल को देखकर कृषि मंत्री खासे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रूफटॉप फार्मिंग को अपनाकर शहरी लोग रसायन मुक्त फल-सब्जी का उत्पादन कर सकते है। इससे पोषण स्तर में सुधार भी होगा। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।