22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा हैं कि आज से शुरु हो रहे 'प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान-2021'राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Oct 02, 2021

jaipur

cm ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा हैं कि आज से शुरु हो रहे 'प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान-2021'राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके माध्यम से आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए जटिलताओं को दूर करते हुए विभिन्न नियमों का सरलीकरण किया गया है। वर्षों से लंबित कार्यों के पूर्ण होने में सुगमता होगी। इस अभियान के लिए मेरी शुभकामनाएं है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर ये भी कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान 17 दिसम्बर, 2021 तक चलेगा। इसके तहत राज्य की 352 पंचायत समितियों में कुल 11,341 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। अभियान के दौरान राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभागों की ओर से आम लोगों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

गांधी जी के आदर्श को अपनाएं—

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता बापू ने हमें दिखाया कि उत्पीड़न और शोषण करने वाली ताकतों को शांतिपूर्ण असहयोग का मार्ग अपनाकर भी परास्त किया जा सकता है।